दिल्ली विवि चुनाव में एबीवीपी को झटका

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (14:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डुसू) के इस वर्ष चुनाव में भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को करारा झटका लगा है, जबकि एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद समेत दो सीटों पर जीत हासिल की है।
 
एनएसयूआई के रॉकी तुशीद ने अध्यक्ष पर एबीवीपी के रजत चौधरी को हराया। छात्र संघ के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। मतदान में कुल 1.32 लाख छात्रों में से 42.8 प्रतिशत छात्रों ने वोट डाले थे। मतगणना किंग्सवे कैंप के निकट समुदाय भवन में हुई।
 
पिछले साल एबीवीपी ने चार में से तीन स्थान जीते थे। वर्ष 2015 के चुनाव में एबीवीपी को सभी चारों स्थानों पर जीत मिली थी। कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) 2007 में सभी चारों सीट पर जीता था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

आनंद शर्मा बोले, भारतीय अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की टिप्पणियां अपमानजनक और अस्वीकार्य

भारत में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप 'CRIB': चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक खोज!

बिहार में EPIC नंबर पर गर्माई सियासत, तेजस्वी के खिलाफ FIR की मांग, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस

एयर इंडिया के 2 विमानों में गड़बड़ी की शिकायतें, एक में कॉकरोच दूसरे में तकनीकी खराबी

हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से भागलपुर में पानी से भरे गड्ढे में वाहन गिरा, 5 कावड़ियों की मौत

अगला लेख