Jharkhand: हजारीबाग में NTPC अधिकारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह चौक के पास बंदूकधारियों ने एनटीपीसी अधिकारी गौरव को गोली मार दी।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 मार्च 2025 (14:39 IST)
NTPC officer shot: झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को अज्ञात लोगों ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हजारीबाग पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुमार गौरव (42) के रूप में हुई है और वह एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खदान परियोजना में उपमहाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात थे।ALSO READ: छतरपुर टीआई सुसाइड मामले में प्रेम प्रसंग का कनेक्शन !, डिप्रेशन में खुद को मारी गोली
 
अपने आवास से कोयला खदान स्थल की ओर जा रहे थे : हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह चौक के पास बंदूकधारियों ने गौरव को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि घटना के समय गौरव हजारीबाग शहर स्थित अपने आवास से कोयला खदान स्थल की ओर जा रहे थे।ALSO READ: जॉर्डन की सेना ने भारतीय नागरिक को मारी गोली, शशि थरूर ने MEA से की यह अपील
 
सिंह के अनुसार, बिहार के नालंदा निवासी एनटीपीसी अधिकारी को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।(भाषा)ALSO READ: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, 5 घायल, केबल कनेक्शन को लेकर विवाद
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख