Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुणे में तीन करोड़ के प्रचलन से बाहर नोट जब्त, पांच हिरासत में

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुणे में तीन करोड़ के प्रचलन से बाहर नोट जब्त, पांच हिरासत में
, शनिवार, 21 जुलाई 2018 (11:07 IST)
पुणे। महाराष्ट्र में पांच लोगों के पास से करीब तीन करोड़ रुपए की कीमत के प्रचलन से बाहर चले गए नोट जब्त किए गए। इन पांच लोगों में एक अहमदनगर का कांग्रेस पार्षद है। उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


खडक पुलिस थाने के अनुसार संगामनेर नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद यहां के रविवार पेठ इलाके में चलन से बाहर चले गए नोटों की अदला-बदली करने के लिए गए पांच लोगों में शामिल थे और उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई एक पूर्व मिली सूचना के आधार पर की गई।

हिरासत में लिए गए अन्य लोगों में पुणे के रहने वाले विजय शिंदे (38), आदित्य घवन (25) एवं नवनाथ भंदागले (28) और सतारा जिले का निवासी सूरज जगताप (40) शामिल हैं। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि वे ये नोट किसके साथ अदला-बदली करना चाहते थे। (भाषा)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 वर्षों से अमेजन के जंगलों में आखिर अकेला क्यूं रह रहा है ये व्यक्ति?