कमरे में सांप छोड़ कर ली पत्नी और बेटी की जान

Webdunia
शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (10:10 IST)
Odisha Crime news : ओडिशा के गंजम जिले में 25 वर्षीय एक युवक को अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के कमरे में जहरीला सांप छोड़ कर उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार यह घटना बेरहामपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेगांव गांव में हुई। आरोपी की पहचान के. गणेश पात्रा के रूप में हुई है। पात्रा का अपनी पत्नी के. बसंती पात्रा (23) के साथ विवाद था। पुलिस ने बताया कि उनकी शादी 2020 में हुई थी और उनकी 2 साल की बेटी थी।
 
बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक सपेरे से सांप खरीदा था और उसे यह कहकर गुमराह किया कि वह सांप का इस्तेमाल धार्मिक उद्देश्यों के लिए करेगा। 6 अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक के जार में कोबरा सांप लेकर आया और उसे उस कमरे में छोड़ दिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी सोती थीं। अगली सुबह दोनों सांप काटने से मृत पाए गए, जबकि आरोपी पात्रा दूसरे कमरे में सोया था।
 
गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने कहा कि पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था लेकिन युवक के ससुर द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई। घटना के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पूछताछ के दौरान, शुरूआत में उसने आरोपों से इनकार किया और कहा कि सांप अपने आप कमरे में घुस गया होगा। हालांकि उसने जुर्म कबूल कर लिया है। जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था में मिल रहा है अच्छा रिटर्न, वित्त मंत्री के दावे पर क्या बोले खरगे?

GIS 2025: भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी "प्रवासी मध्यप्रदेश समिट"

बवाल के बाद गाजीपुर के स्कूल में फिर लगा अब्दुल हमीद का नाम

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: सुप्रीम कोर्ट ने क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को दी जमानत

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अगला लेख