ओडिशा की महिला क्रिकेटर का शव कटक के पास जंगल में फांसी पर लटका मिला

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (16:18 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा की महिला क्रिकेटर राजश्री स्वांई 11 जनवरी से लापता थी और उनका शव शुक्रवार को कटक के करीब घने जंगल में मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने कहा कि उनका शव अथागढ़ क्षेत्र में गुरुदिझाटिया जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला था।
 
राजश्री के कोच ने गुरुवार को कटक में मंगलाबाग पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि गुरुदिझाटिया पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा।
 
पुलिस को अभी तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चला है। उनके परिवार ने हालांकि आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है, क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। राजश्री का स्कूटर जंगल के करीब मिला था और उनका मोबाइल फोन भी बंद था। पुलिस ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी।
 
उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि राजश्री सहित करीब 25 महिला क्रिकेटर ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) द्वारा बाजराकाबाटी क्षेत्र में आयोजित ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा थीं, जो पुडुचेरी में होने वाले आगामी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए था। सभी एक होटल में ठहरी हुई थीं।
 
ओडिशा राज्य महिला क्रिकेट टीम की घोषणा 10 जनवरी को की गई थी लेकिन राजश्री अंतिम सूची में शामिल नहीं थी। पुलिस ने कहा कि अगले दिन खिलाड़ी अभ्यास के लिए तांगी क्षेत्र में क्रिकेट मैदान में गईं लेकिन राजश्री ने अपने कोच को बताया कि वह अपने पिता से मिलने के लिए पुरी जा रही हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra : साइकल चालक की दुर्घटना में मौत, बीमा कंपनी ने परिजन से मांगा ड्राइविंग लाइसेंस, उपभोक्ता आयोग ने सुनाया यह फैसला

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिन पर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

पराली ने घोला इंदौर की हवा में जहर, घरों तक आया काला कचरा, IIT Indore ने किया था अलर्ट, क्‍यों नहीं हो रही कार्रवाई?

पिछड़ी जातियों को लेकर आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू ने किया यह वादा

ट्रंप टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, 9 जुलाई तक नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई हमला: तहव्वुर राणा को कितनी जल्दी सजा हो सकती है

प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान बिगड़ा मौसम, तेज आंधी से गिरा पंडाल, भगदड़ में 3 घायल

LIVE: बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

BJP-AIADMK गठबंधन तमिलनाडु में भ्रष्ट द्रमुक को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा : प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

अगला लेख