ताजमहल की आपत्तिजनक फोटो डालने पर दो गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (23:13 IST)
लखनऊ। ताजमहल की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में आगरा में वांछित दो लोगों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने सोमवार को आगरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में इन दो लोगों को गिरफ्तार किया।
 
एसटीएफ के मुताबिक, पकड़ा गया अमित जानी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय मोर्चा का संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष है, जबकि दूसरा आरोपी उपदेश राणा विश्व सनातन संघ का राष्ट्रीय प्रचारक है। ये दोनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं।
 
एसटीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 29 अक्टूबर को अमित जानी उर्फ अमित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर फेसबुक और व्हाट्सएप पर ताजमहल की एक आपत्तिजनक फोटो और संदेश डाला था। संदेश में एक समुदाय के लोगों को तीन नवंबर को आगरा पहुंचने को कहा गया था। इस वजह से आगरा में शांति व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था। इस मामले में थाना ताजगंज आगरा में एक मुकदमा कल दर्ज किया गया था।
 
प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि अमित का एक ठिकाना लखनऊ के गौतमपल्ली थाने के मालएवेन्यू में भी है और वहां उसका एक और साथी उपदेश राणा भी मिलने आने वाला है। इस पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ और आगरा पुलिस ने संयुक्त अभियान में अमित और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार मोबाइल फोन तथा छह सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
 
एसटीएफ प्रवक्ता ने बताया कि अमित जानी एक शातिर अपराधी है और वह पहले भी सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के अपराधों में लिप्त रह चुका है और प्रदेश के कई जिलो में उसके खिलाफ नौ मामले पंजीकृत हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आगरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वह ही इस मामले की जांच करेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी, दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

अगला लेख