ओडिशा : कटक में मकर मेला के दौरान भगदड़, एक की मौत, 20 अन्य घायल

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (21:00 IST)
कटक (ओडिशा)। ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को मकर मेले के दौरान हुई भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह घटना उस समय हुई जब मकर मेला के दौरान बड़ी संख्या में लोग बदम्बा-गोपीनाथपुर टी पुल पर जमा हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब मकर मेला के दौरान बड़ी संख्या में लोग बदम्बा-गोपीनाथपुर टी पुल पर जमा हो गए। बादम्बा-नरसिंहपुर के विधायक और पूर्व मंत्री देबी प्रसाद मिश्रा ने भगदड़ में एक महिला की मौत की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि घटना में 45 वर्षीय अंजना स्वैन की मौत हो गई है जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को कटक शहर स्थित एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिश्रा ने बताया कि अन्य घायलों को बादम्बा स्थित सामुदायिक केंद्र में भर्ती किया गया है। अथागढ़ के उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार स्वाइन ने बताया कि घटना मेले में महिलाओं और बच्चों सहित श्रद्धालुओं की अचानक बढ़ी भीड़ की वजह से हुई जो भगवान सिंहनाथ के दर्शन के लिए आए थे।

जिला प्रशासन ने बताया कि भीड़ बहुत अधिक थी, क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से दो साल के बाद लोग मंदिर दर्शन करने आए थे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि कटक, खुर्दा, पुरी, अंगुल, ढेंकनाल, बौद्ध और नयागढ़ जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं। फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

क्या पाकिस्तान ने किया सीजफायर, भारतीय सेना ने बताया सच

प्रयागराज में जल प्रलय से 7 हजार बेघर, हर साल बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएं तो सिर्फ चेतावनी हैं

Live :उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से तबाही, लाइव अपडेट

सिंध का पानी आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब के भूजल को बचाने में सहायक हो सकता है : मुख्यमंत्री

अगला लेख