Publish Date: Wed, 26 Oct 2022 (10:13 IST)
Updated Date: Wed, 26 Oct 2022 (10:17 IST)
जम्मू। टंगधार सेक्टर के सुधपोरा इलाके में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे 2 से 3 आतंकवादियों में से सुरक्षाबलों ने एक को सीमा के नजदीक ही ढेर कर दिया।
जबकि गोलीबारी के बाद अन्य 2 आतंकवादी सुरक्षित वापस लौटने में सफल रहे। हालांकि घुसपैठ के इस प्रयास के बाद सुरक्षाबलों ने टंगधार सेक्टर से लगते इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।