Hanuman Chalisa

बिहार में पटाखा निर्माण के दौरान हुआ विस्फोट, पिता की मौत व पुत्र घायल

Webdunia
बुधवार, 9 मार्च 2022 (14:57 IST)
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में बुधवार पटाखा बनाने के दौरान हुई एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। खबर के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार स्थित एक मकान के अंदर पटाखे का निर्माण किया जा रहा था। इस दौरान बुधवार को पटाखे में आग लग गई।

ALSO READ: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट, 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 28 घायल
 
इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में झुलसे पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी पुत्र का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।
 
बम विस्फोट में मारे गए शख्स की पहचान 55 साल के हलीम मियां के रूप में हुई है जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जिस मकान में धमका हुआ, वह मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया है। फिलहाल घटनास्थल के लिए एसपी आनंद कुमार रवाना हो चुके हैं। इसके अलावा फुलवरिया समेत 5 थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया है। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि शव के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख