देश का पहला अंतरराष्ट्रीय ओशो महोत्सव जबलपुर में, देश विदेश से जुटेंगे हजारों लोग

Webdunia
मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (14:22 IST)
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा देश में पहली बार 11 से 13 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय ओशो महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के अध्यात्म विभाग द्वारा यह आयोजन जबलपुर में किया जा रहा है। जबलपुर में आचार्य रजनीश ने अपने जीवन के 21 बरस गुजारे थे और यहीं पर मौलश्री के वृक्ष के नीचे उन्हें संबोधि प्राप्त हुई थी। इस वजह से जबलपुर को सिटी ऑफ ओशो भी कहा जाता है। प्रदेश सरकार इस आयोजन के माध्यम से जबलपुर को देश-दुनिया में पहचान दिलाने के प्रयास में जुटी है।

दुनियाभर में ओशो रजनीश प्रेमी और संन्यासी ओशो के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। ओशो एक क्रांतिकारी विचारक थे। उनके बारे में सबकी राय अलग-अलग है। अपने तर्कों से दकियानूसी समाज की जड़ें हिला देने वाले ओशो पूरी दुनिया में पढ़े और सुने जाते हैं। लेकिन भारत में इससे पहले उनके दर्शन और अध्यात्म के प्रसार के लिए इस तरह का आयोजन करने के बारे में नहीं सोचा गया था। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने यह पहल की है। 

11 दिसंबर को ओशो के जन्मदिवस के मौके पर इस आयोजन में शिकरकत करने के लिए देश के अलावा दुनियाभर से ओशो के अनुयायी जबलपुर पहुंचेंगे, जहां ओशो के व्यक्तित्व, उनके कृतित्व और आध्यात्मिक दर्शन का महाकुंभ सजेगा। जानी-मानी हस्तियां करेंगी शिरकत।

देवताल में स्थित ओशो आश्रम में इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव को लेकर खासा उत्साह है। 11 दिसंबर से शुरू हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में तरंग ऑडिटोरियम में ओशो के संदेशों वाले व्याख्यान और ध्यान के कार्यक्रमों के अलावा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
इसमें पहले दिन इंटरनेशनल ड्रमर शिव मणि प्रस्तुति देंगे, जबकि दूसरे दिन रेखा भारद्वाज का सूफी गायन होगा। महोत्सव में विशाल कवि सम्मेलन और बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई की अध्यक्षता में ओशो फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terrorist Attack : कारगिल सरीखे लघु युद्ध हो सकते हैं सीमाओं पर, सेना हमले का जवाब देने की तैयारी में

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर की जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Weather Update: प्रचंड गर्मी का दौर जारी, IMD का बारिश और लू का अलर्ट, जानें देशभर का ताजा मौसम

Pahalgam Terror Attack : सिंधु जल संधि खत्म होने से कैसे बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान?

राहुल गांधी अमेरिका दौरा रद्द कर भारत लौटे, पहलगाम हमले पर CWC की बैठक में होंगे शामिल

अगला लेख