Uttarakhand : संकट में बागेश्वर, क्यों विस्थापन को तैयार 200 से ज्यादा परिवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (18:44 IST)
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में कांडा इलाके में जोशीमठ जैसी खतरनाक स्थिति पैदा हो गई है। यहां घरों, मंदिरों, खेतों और सड़कों में दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार उनकी दुर्दशा को अनदेखा कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़े पैमाने पर खनन दरार के लिए जिम्मेदार है। बागेश्वर जिले के 11 गांवों में भीषण भू-धंसाव हो रहा है। कपकोट और कांडा में भारी बारिश और बड़े पैमाने पर हो रहे खनन की वजह से हालात और खराब हो गए हैं।
ALSO READ: शिमला में ‘अवैध’ मस्जिद को लेकर फूटा हिन्दू संगठनों का गुस्सा, किया सनातन एकता का प्रदर्शन
दरार के कारण उत्पन्न खतरे को देखते हुए 200 परिवार विस्थापन की मांग कर रहे हैं। UDMA ने यहां 11 गांवों को संवेदनशील चिन्हित किया है और बताया है कि 450 घर खतरे में हैं। यहां कुवारी और सेरी जैसे गांवों में 131 परिवार भूस्खलन से प्रभावित हैं। कंडेकन्याल और पापोन जैसे सोपस्टोन खदानों के पास के कई अन्य गांव भी भूस्खलन का सामना कर रहे हैं।
ALSO READ: आबकारी नीति मामला : न्यायालय ने केजरीवाल की याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रखा
कंडेकन्याल गांव में 70 में 40 घर प्रभावित हैं। कंडा और रीमा घाटियों को अधिक नुकसान हुआ है। यहां खेत, सड़क और घर खतरनाक तरीके से धंस रहे हैं। बागेश्वर जिला मूल्यवान सोपस्टोन भंडार से समृद्ध है, इसलिए यहां अधिक खनन होता है। इस क्षेत्र में 130 से अधिक सोपस्टोन खदानें हैं। सोपस्टोन रूपांतरित चट्टान है, जो 7,000 रुपए प्रति टन बिकता है। इसका उपयोग कागज, पेंट और सौदर्य प्रसाधन उद्योग में होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

तेजस्वी यादव के EPIC नंबर पर बवाल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, मांगा Voter ID Card

UP : प्रयागराज में बाढ़ का कहर, मंत्री नंदी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

आंध्रप्रदेश में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में गिरी चट्टान, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत

पंजाब में खोले जाएंगे 200 नए 'आम आदमी क्लीनिक', मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान

अगला लेख