Manipur Violence : हिंसा प्रभावित मणिपुर से 7500 से ज्‍यादा लोगों ने मिजोरम में ली शरण

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2023 (22:25 IST)
Manipur Violence : हिंसा प्रभावित मणिपुर से 7500 से अधिक लोग मिजोरम शरण लेने पहुंचे हैं। सर्वाधिक विस्थापित लोग कोलासिब पहुंचे हैं जिनकी संख्या 2685 है और उसके बाद आइजोल में 2386 और सैतुआल में 2153 लोग शरण लेने पहुंचे हैं। 'जो' लोग मिजोरम जा चुके हैं जिन्हें मणिुपर में कुकी कहा जाता है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम पांच बजे तक कुल 7527 स्थानीय ‘जो’ लोग मिजोरम जा चुके हैं जिन्हें मणिुपर में कुकी कहा जाता है। अधिकारी के अनुसार इन लोगों ने राज्य में आठ जिलों में शरण ली है।

सर्वाधिक विस्थापित लोग कोलासिब पहुंचे हैं जिनकी संख्या 2,685 है और उसके बाद आइजोल में 2,386 और सैतुआल में 2,153 लोग शरण लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि विस्थापित लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है, वहीं कुछ को उनके रिश्तेदारों ने आसरा दिया है।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा कि भारत में सभी जो जनजातियों को एकजुट करके एक प्रशासनिक इकाई के अधीन लाना उनके मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के संस्थापकों का प्रमुख उद्देश्य रहा है।

इससे पहले मणिपुर में कुकी समुदाय के 10 विधायक भी अपने राज्य में पर्वतीय क्षेत्र के लिए अलग प्रशासन की मांग कर चुके हैं। मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा की जा रही अनुसूचित जनजाति के तहत आरक्षण की मांग के विरोध में तीन मई को निकाले गए ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान हिंसा भड़क गई थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख