कर्नाटक के मदरसे में पूजा पर बवाल, ओवैसी ने उठाए सवाल

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (11:24 IST)
बीदर। कर्नाटक के बीदर जिले में गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने दशहरे के मौके पर जुलूस निकालने के बाद 550 साल पुराने महमूद गवान मदरसे में जबरदस्ती घुसकर पूजा-पाठ किया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर सवाल उठाए हैं।
 
इस मदरसे का रखरखाव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करता है। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 
 
घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े कुछ लोगों ने घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने दावा किया है कि भीड़ ने मदरसे में पूजा के दौरान नारियल तोड़ा है जिससे मदरसे को नुकसान पहुंचा है।
 
 
औवेसी ने लिखा, 'ये ऐतिहासिक महमूद गवान मस्जिद और मदरसे के दृश्य हैं जो 5 अक्टूबर के हैं। चरमपंथियों ने गेट का ताला तोड़कर इस जगह का अपमान करने की कोशिश की। बिदर पुलिस और बीएस बोम्मई...आप ये सब होने की इजाजत कैसे दे सकते हैं? भाजपा इस तरह की चीजें सिर्फ मुसलमानों को नीचा दिखाने के लिए कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: करगिल विजय दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ उलटफेर, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

26 जुलाई 1999 को क्या हुआ था, जानें कारगिल दिवस पर 6 खास बातें

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

JPDCL की कर्मचारियों को वेतन रोकने की धमकी, क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से कनेक्शन

अगला लेख