Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होली पर भी नहीं माना पाक, राजौरी में किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान शहीद

हमें फॉलो करें होली पर भी नहीं माना पाक, राजौरी में किया सीजफायर का उल्लंघन, जवान शहीद
श्रीनगर , गुरुवार, 21 मार्च 2019 (11:52 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। गोलीबारी में भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह सुंदरबनी सेक्टर के केरी इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना ने जनवरी से नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

बताया जा रहा है कि जम्मू संभाग के राजौरी सेक्टर के उप सेक्टर सुंदरबनी में पाक गोलीबारी में राइफलमैन यश पाल 24 साल, शहीद हो गए हैं।

सोपोर में ग्रेनेड हमला : दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपेर में को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में सोपोर के मुख्य चौक पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड फेंका। धमाके में डांगीवाचा थाना के प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की है और तलाशी अभियान शुरू किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे पाक, भारत पर फिर हमले हुए तो बहुत मुश्किल हो जाएगी