Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक सेना ने किया संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistani army
, शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (11:52 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित 3 सेक्टरों में गोलीबारी और गोलाबारी करके शनिवार को संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 9.15 बजे सीमापार से शाहपुर, किरनी और डेगवार सेक्टरों में गोलीबारी और गोलाबारी शुरू हुई। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों ने सीमापार से होने वाली गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक सीमापार से गोलाबारी और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी थी। प्रवक्ता ने बताया कि भारत की ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके