कर्नाटक में कुमारधारा नदी के तट पर मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 जून 2025 (14:15 IST)
पुत्तूर (दक्षिण कन्नड़)। दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में उप्पिनंगडी के निकट कुमारधारा नदी के किनारे एक मगरमच्छ देखा गया जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार शाम जैसे ही इस विशाल मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई वह आक्रामक हो गया लेकिन कुछ देर बाद ही नदी के पानी में चला गया।ALSO READ: ईरान का फोर्दो परमाणु संयंत्र बना इजराइल-अमेरिका की आंख का कांटा, क्यों कहते हैं अभेद्य परमाणु किला
 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ को सबसे पहले एक स्थानीय निवासी शेख हाजी के घर के पास नदी किनारे आराम करते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा कि बच्चों ने दूर से ही इसे देखकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार 2 वर्ष पूर्व पंजा के पास नेत्रवती नदी में 2 बड़े मगरमच्छ देखे गए थे। पिछले वर्ष भी यहां नेत्रवती नदी के किनारे एक बड़ा मगरमच्छ देखा गया था। उप्पिनंगडी की बाढ़ बचाव टीम के सदस्य और होम गार्ड कर्मी दिनेश बी. ने बताया कि कुछ दिन पहले जब नदी का जलस्तर कम था तो नेत्रावती नदी में काडाविनबागिलु के पास लगभग 10 ऊदबिलावों का एक झुंड भी देखा गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान का फोर्दो परमाणु संयंत्र बना इजराइल-अमेरिका की आंख का कांटा, क्यों कहते हैं अभेद्य परमाणु किला

भोपाल में सेवा दिवस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

मध्‍यप्रदेश में ट्रांसफर में धांधली, नियमों के खिलाफ भेजे गए ट्रांसफर लेटर, प्रदेश में बड़ी संख्‍या में कर्मचारी परेशान

अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस पर 27 जून को रतलाम में होगा 'एमपी राइज-2025'

ईरानी धमकी के बाद अमेरिकी डूम्सडे E-4B विमान ने भरी उड़ान, परमाणु विस्फोट प्रूफ है यह अभेद्य विमान

अगला लेख