केदारनाथ में तीसरी बार हिमस्खलन, ग्लेशियर का हिस्सा टूटने से दहशत

एन. पांडेय
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (19:14 IST)
देहरादून। केदारनाथ के पीछे की पहाड़ियों में तीसरी बार हिमस्खलन की खबर से केदार घाटी में दहशत का आलम है। रविवार यानी आज सुबह भी केदारनाथ में चोराबाड़ी ताल से लगभग 3 किलोमीटर ऊपर करीब 6 बजे फिर से हिमस्खलन होने की खबर है, इस बार ग्लेशियर का छोटा हिस्सा टूटकर नीचे आया। हालांकि इससे नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम मध्य रात्रि तक केदारनाथ में काफी ज्यादा बारिश हुई है, जिस कारण ऊपरी पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी (हिमपात) हुआ है। इसके बाद रविवार सुबह करीब छह बजे चोराबाड़ी ताल से लगभग 3 किमी ऊपर भारी हिमपात के बाद ग्लेशियर का छोटा हिस्सा टूटा है।

केदारनाथ में 9 दिनों में हिमस्खलन की यह तीसरी घटना है, हालांकि इससे अभी तक किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन हिमालय क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।

हिमस्खलन की घटना को देखते हुए इस क्षेत्र के सर्वेक्षण व स्थलीय अध्ययन के लिए शासन ने विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह समिति जल्द ही अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट शासन व उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपेगी।इसमें विशेषज्ञ संस्थानों के वैज्ञानिक लिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

किस समुदाय से आते हैं सीपी राधाकृष्णन? उपराष्ट्रपति पद के लिए PM मोदी ने मांगा विपक्षी दलों से सहयोग

मिशन गगनयान पर पीएम मोदी से क्या बोले शुभांशु शुक्ला?

LIVE : दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, अब भी खतरे के निशान के ऊपर

भारी बारिश से मुंबई ठप, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद, BMC की अपील

दिल्ली में उफान पर यमुना, मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, जानिए देश में कैसा है मौसम?

अगला लेख