मराठा आरक्षण पर शिवसेना ने कहा, एक घंटे के लिए पंकजा को बना दो सीएम

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (12:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने कहा कि मराठा आरक्षण की मंजूरी देने के लिए उनकी मंत्रिमंडलीय सहयोगी पंकजा मुंडे को कम से कम एक घंटे के लिए राज्य की मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए। 
 
उल्लेखनीय है कि नायक नामक एक फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर को एक दिन का मुख्यमंत्री बना दिया गया था। शिवसेना ने भी उसी तर्ज पर यह मांग की है। 
 
ग्रामीण विकास मंत्री मुंडे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर फडणवीस पर परोक्ष हमला बोलते हुए हाल में कहा था कि अगर वह राज्य की मुख्यमंत्री होतीं तो इस मुद्दे पर फैसला करने में देरी नहीं करतीं। 
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में कहा है कि मुंडे के बयान का दूसरा अर्थ यह लगाया जा सकता है कि सरकार मराठा आरक्षण की फाइल को लटकाए रखना चाहती है। 
 
संपादकीय में कहा गया है, 'अगर पंकजा मुंडे बिना किसी दिक्कत के मराठा आरक्षण पर निर्णय कर सकती हैं तो सर्वसम्मति से उन्हें कम - से - कम एक घंटे के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए।'
 
इसमें सवाल किया गया है, 'पंकजा मुंडे की भूमिका को समझना होगा। अगर कोई यह समझ रहा है कि इस मुद्दे पर वह राजनीति कर रही हैं तो यह गलत है। अगर वह प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह कर सकती हैं तो फडणवीस ऐसा करने के लिए दिल्ली क्यों नहीं जा सकते हैं।'
 
पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह प्राय : दिल्ली में नहीं होते हैं और देश के मामलों में उनकी कोई रुचि नहीं रह गई है। आंदोलन को कुचल देना ही सरकार की नीति है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

खंडवा जिले ने रचा कीर्तिमान, देश में बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान

डांटने का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, SC ने की यह टिप्‍पणी, आरोपी को किया बरी

फ्रांस में चैंपियंस लीग में जीत के जश्न के दौरान हिंसा, 2 लोगों की मौत

अगला लेख