प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल में कराया भर्ती, अभी स्थिर है हालत

Webdunia
रविवार, 12 जून 2022 (17:38 IST)
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को शनिवार रात को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले फरवरी में कोविड के बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें  एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था।

पार्टी प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल को उल्टी होने के बाद शनिवार रात को अस्पताल ले जाया गया था। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

पेट संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद 94 वर्षीय बादल को छह जून को यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

इस साल की शुरुआत में बादल कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। फरवरी में उन्हें कोविड के बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। उनकी हृदय और फेफड़ों से संबंधित जांच हुई थी।

इससे पहले बादल को 24 जनवरी को लुधियाना के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, जहां उन्हें कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती कराया गया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, जानें देशभर का ताजा मौसम, IMD अलर्ट

LIVE : दिल्ली के 2 स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप

अब असम और पश्चिम बंगाल में भी होगा रेयर अर्थ तत्वों का खनन

इंडोनेशिया पर फूटा टैरिफ बम, ट्रंप ने लगाया 19 फीसदी टैक्स

अगला लेख