ठाणे में गलत इलाज के चलते मरीज की मौत, डॉक्टर दंपति गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (12:10 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में क्लिनिक चलाने वाले एक डॉक्टर दंपति को पुलिस ने गलत इलाज के कारण 1 मरीज की मौत होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर दंपति ने 1 से 10 अगस्त 2022 के बीच भिवंडी में अपने क्लिनिक में 52 वर्षीय 1 मरीज का इलाज किया था।
 
भोईवाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इलाज कथित तौर पर दोषपूर्ण पाया गया और इस दौरान मरीज की मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच की और भिवंडी निजामपुर नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी की शिकायत के आधार पर 40 और 46 वर्ष की आयु के 2 डॉक्टरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और चिकित्सा व्यवसायी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास मेडिकल की उपयुक्त डिग्री नहीं थी और उन्होंने खुद को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत भी नहीं कराया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख