Hanuman Chalisa

पटना में भयावह बाढ़ के बीच लड़की ने करवाया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (08:00 IST)
पटना। बिहार में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। राजधानी पटना के सभी क्षेत्रों में पानी भर गया है।

बाढ़ के हालातों से लोग मुश्किल में हैं। जलमग्न हो चुके घरों से नावों और जेसीबी के सहारे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। पटना की सड़कें झील में तब्दील हो गई हैं। पटना की इन्ही जलमग्न हो चुकी सड़कों पर एक लड़की का फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
समन्दर बन चुकीं पटना की सड़कों पर निफ्ट की छात्रा अदिति सिंह ने फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में दिखाई दे रहा है कि घर-गाड़ियां पानी में डूबे हुए हैं और लोग मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं। दुखी कर देने वाले इन हालातों के बीच अदिति अपने ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। अदिति के पीछे एक बड़ा पेड़ भी गिरा हुआ दिखाई दे रहा है।
 
अदिति के पीछे बाढ़ का भयावह मंजर दिखाई दे रहा हैं। इन सबसे बेपरवाह अदिति पानी में डुबी सड़कों पर हंसते चेहरे के बीच अपनी अदाएं बिखेर रही है।
 
ALSO READ: Weather update : विदा होते मानसून ने देश के कई राज्यों में मचाया कोहराम, 4 दिनों में करीब 110 लोगों की मौत, जलमग्न हुआ पटना
 
पटना की रहने वालीं अदिति का इस फोटोशूट पर कहना है कि वे इन फोटोज से सरकार के सामने बाढ़ की भयावह सचाई को रखना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने यह अनोखा तरीका अपनाया।
 
अदिति के इस कारनामे पर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनकी खिंचाई की है, वहीं कई यूजर्स उनके इस कदम का समर्थन करते भी नजर आए।
 
उनके सहयोगी का कहना है कि फोटोशूट का उद्देश्य पटना के ताजा हालात को अपने प्रोफेशन के हिसाब से दिखाने के लिए किया गया है। अदिति के इस फोटोशूट का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डाला गया है जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। (Photo courtesy : Instagram)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

क्‍या संविधान से हटेंगे सेक्युलर-सोशलिस्ट शब्द, राज्यसभा में पेश हुआ बिल, BJP सांसद ने की यह मांग

अगला लेख