शादी का अनोखा कार्ड, देखकर चौंक गए लोग...

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (22:29 IST)
अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं। कुछ ऐसी ही तैयारी एक शख्‍स ने की है। उसने अपनी शादी के कार्ड को ऐसा डिजाइन करवाया कि वो चर्चा का विषय बन चुका है और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।

खबरों के अनुसार, आजकल लोग अपनी शादी के कार्ड को आकर्षक बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। एक ऐसा ही अनोखा कार्ड इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला तमिलनाडु का है। यहां रहने वाले फार्मेसी के एक शिक्षक अगले महीने शादी करने वाले हैं।

सबसे रोचक बात यह है कि उन्‍होंने अपनी शादी का कार्ड एक टैबलेट शीट के रूप में बनवाया है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि शिक्षक ने कार्ड के ऊपर अपना और अपनी जीवनसाथी का नाम, शादी की तारीख, भोज के समय के साथ-साथ अपनी शादी के दिन और भी कई प्रसिद्ध अवसरों का उल्लेख किया है।

लोग उनसे एक ही सवाल पूछ रहा हैं, आप हमें यह दवाई क्यों दे रहे हैं और यह दवाई किस मर्ज की है? शिक्षक की शादी के इस अनोखे कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग फोटो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।शिक्षक अपनी शादी का यह कार्ड खुद ही घर-घर जाकर लोगों को दे रहे हैं।
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

अगला लेख