Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा नेता के घर पेट्रोल बम से हमला

हमें फॉलो करें भाजपा नेता के घर पेट्रोल बम से हमला
कोयंबटूर , बुधवार, 21 मार्च 2018 (12:36 IST)
कोयंबटूर। कोयंबटूर में भाजपा के जिला अध्यक्ष के घर पर बुधवार तड़के कुछ बदमाशों ने एक पेट्रोल बम फेंका। हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
पुलिस ने बताया कि भाजपा के जिला अध्यक्ष सीआर नंदकुमार के घर के बाहर खड़ी कार इस घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि बम तड़के 3 बजे फेंका गया। उस समय नंदकुमार अपने घर पर सो रहे थे।
 
पुदुकोट्टई जिले में दिवंगत द्रविड़ नेता पेरियार की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त पाए जाने के एक दिन बाद यह हमला किया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज की जांच कर रही है।
 
किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस वहां तैनात की गई है। पुलिस को अंदेशा है कि यह हमला शायद पेरियार और अन्य नेताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने या राज्य में विहिप की रथयात्रा के विरोध में किया गया।
 
राज्य में कुछ राजनीतिक दलों के विरोध के बीच विश्व हिन्दू परिषद की रामराज्य रथयात्रा मंगलवार को तिरुनेलवेली पहुंची थी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्थन हासिल करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच. राजा द्वारा सोशल मीडिया पर पेरियार पर टिप्पणी करने के बाद 7 मार्च को भाजपा कार्यालय पर भी 2 पेट्रोल बम फेंके गए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीआरपीएफ जवान ने तोड़ी पेरियार की प्रतिमा