Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Modi In Ayodhya : अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, लाखों दीयों से जगमगाई श्रीराम की नगरी, देखें Photos

हमें फॉलो करें Modi In Ayodhya : अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, लाखों दीयों से जगमगाई श्रीराम की नगरी, देखें Photos
, रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (19:43 IST)
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए। सरयू के घाट पर भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलला के दर्शन-पूजन भी किया। मोदी ने अयोध्या में सदानीरा सरयू के तट पर राम की पैड़ी घाट से छठे दीपोत्सव का उद्घाटन कर दीयों से प्रज्वलित अद्भुद रौशनी का अवलोकन किया। 

अयोध्या ने अपने ही पुराने कीर्तिमान को तोड़कर यह रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले पिछले साल अयोध्या में 5वें दीपोत्सव पर 11 लाख से अधिक दीये जलाने का रिकॉर्ड बना था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से मुख्यमंत्री योगी को इस कीर्तिमान का प्रमाणपत्र भी सौंपा गया।

सभी फोटो : संदीप श्रीवास्तव
webdunia
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य विशिष्ट जनों की मौजूदगी में अयोध्या में सरयू नदी के तट पर एक साथ 16 लाख दीपक जलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का उपक्रम प्रारंभ किया। सायं सात बजे छठे दीपोत्सव का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आगाज किए जाने के बाद गिनीज बुक की टीम ने घोषित किया कि इस साल अयोध्या में दीपोत्सव पर 15 लाख 76 हजार दीप जलाये गए।
webdunia
पहली बार 2017 में आयोजित दीपोत्सव में 1.71 लाख दीप जले थे। हर वर्ष इनकी बढ़ती गई। साल 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख एवं 2021 में 9.41 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये गए थे, जिनकी संख्या बाद में बढ़कर 11 लाख से अधिक हो गई। इस बार दीपोत्सव 2022 में 15.76 लाख दीपों का रिकॉर्ड बना। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लेजर शो का आयोजन किया गया।
webdunia
इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं दीं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के ‘भव्य दीपोत्सव’ को देखा, परखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नवीन विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में अयोध्या स्थित अवध विश्वविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही। भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने दीपक पर अपनी कविता भी सुनाई।
 
webdunia
राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही वहां मौजूद भारी हुजूम ने ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जाप के साथ ,एक-एक कर 15.76 लाख दीप जलाए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। मंच संचालक ने जैसे ही यह जानकारी दी, समूची अयोध्या एक बार फिर ‘जय सियाराम’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठी। इससे पहले गत वर्ष भी इसी स्थान पर दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था।
webdunia
 
मुख्यमंत्री योगी ने गिनीज बुक के सर्टिफिकेट को मंच पर अपने हाथों से उठाकर समूची अयोध्या का अभिवादन किया। दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी भी इसके साक्षी बने। उन्होंने इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं दीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुविधाओं को रेवड़ी बताकर आम आदमी का अपमान न करें : अरविंद केजरीवाल