Publish Date: Sun, 23 Oct 2022 (09:46 IST)
Updated Date: Sun, 23 Oct 2022 (09:57 IST)
अयोध्या। दीपावली के एक दिन पूर्व छोटी दीपावली का दिन श्री राम नगरी अयोध्या के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन होगा। जहां एक तरफ अयोध्या में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ की गरिमामयी उपस्थिति में एक साथ 17 लाख से अधिक दिए प्रज्वलित होकर एक बार फिर से गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाएंगे। वही दूसरी तरफ दीपोत्सव के दौरान अयोध्या के विकास के लिए चार हजार करोड़ की 66 परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा।
इसमें मुख्य रूप से अयोध्या को मिलेंगी 36722.80 लाख रुपए की परियोजनाओं की सौगात, पर्यटन विभाग की साउथ कोरिया क्वीन हो मेमोरियल पार्क, लागत 2192.03 लाख, संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक मंच ऑडिटोरियम (216 व्यक्ति क्षमता), लागत 488.97 लाख, नगर विकास विभाग की अयोध्या पेयजल योजना फेज-3, लागत 5456.62 लाख, डेयरी विकास की नई डेयरी यूनिट(50 हजार लीटर/दिन), लागत 6400 लाख
परिवहन विभाग का अयोध्या ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लागत 856.84 लाख।
अयोध्या में लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं (विभागवार)
नगर विकास विभाग - 27 परियोजनाएं
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग - 03 परियोजना
परिवहन विभाग की- 01 परियोजना
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग-05
पर्यटन विभाग- 05
संस्कृति विभाग- 01
लोकनिर्माण विभाग- 23
दुग्ध विकास विभाग -01
परियोजनाओं की कुल लागत- 36722.80 लाख रुपए
इन सभी परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद अतिशीघ्र ही इन पर कार्य भी प्रारंभ हो जायगा जिसके बाद आने वाले समय में अयोध्या निश्चित रूप से विश्व में पर्यटन के मानचित्र पर अहम स्थान रखेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
संदीप श्रीवास्तव
Publish Date: Sun, 23 Oct 2022 (09:46 IST)
Updated Date: Sun, 23 Oct 2022 (09:57 IST)