पीएम ने ली धामी से फोन पर उत्तराखंड में आई आपदा से हुए नुकसान की जानकारी

एन. पांडेय
सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (11:51 IST)
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत व बचाव एवं निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए आपदा प्रभावितों को दी जा रही आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उत्तराखंड में बीते 17, 18 और 19 अक्टूबर को भारी बारिश से हुआ नुकसान धीरे-धीरे सामने आ रहा है।
 
80 लोगों को जान गंवानी पड़ी: अब तक आपदा में 80 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। आपदा से हुए नुकसान से उबरने के लिए शासन-प्रशासन लगातार राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है। आसमान से टूटे कहर के बाद प्रदेश में किस तरह के हालात हैं, इसका आपदा प्रबंधन के आंकड़े तस्दीक कर रहे हैं। सरकार के अधिकारियों का आकलन है कि इस आपदा से राज्य को लगभग 6,000 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा है। अकेले नैनीताल जिले में अब तक आपदा के चलते 35 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

 
उत्तराखंड पुलिस के अनुसार अब तक आपदा से प्रभावित 48,211 लोगों को इवेक्यू कराया गया तो कुल 99,926 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया जबकि 33 घायलों को भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। लगभग 65 हजार लोग आपदा में फंसे थे। अब भी 14 लोग विभिन्न जिलों में लापता हैं। आपदा से 389 मकान ध्वस्त हो गए हैं तथा 83 ग्रामीण और 12 शहरी मार्ग अब भी ध्वस्त हैं। रविवार को गुंजी क्षेत्र से 65 लोगों का रेस्क्यू वायुसेना के हेलीकॉप्टर से किया गया है।
 
इसके अलावा दारमा घाटी से भी 20 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। पिछले कई दिनों से फंसे पर्यटक और स्थानीय लोगों का रेस्क्यू अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। रविवार को 85 लोग रेस्क्यू कर धारचूला हेलीपैड पहुंचाए गए। रेस्क्यू हुए 85 लोगों में से 43 पर्यटक हैं जबकि 42 लोग स्थानीय व सेना के जवान हैं। अब तक हिमालय क्षेत्र में फंसे कुल 198 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। दारमा घाटी में फंसे ज्यादातर सैलानी पंचाचूली के दर्शनों के लिए गए हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

भोपाल में 160 करोड़ की लागत से बनेंगे विधायकों के लिए हाईटेक फ्लैट, CM और विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

Bangladesh plane crash : बांग्लादेश में स्कूल पर जा गिरा एयरफोर्स का F-7 प्लेन, 19 की मौत, 50 घायल

Indore: भगवान गणेश की आपत्तिजनक प्रतिमाओं को लेकर विवाद, 3 मूर्तिकारों पर मामला दर्ज

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

अगला लेख