मशहूर शायर बेकल उत्साही का निधन

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (14:30 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं मशहूर शायर मोहम्मद शफी खान बेकल उत्साही का शनिवार को यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
 
बेकल उत्साही के परिवार में दो बेटे और चार बेटियां है। मस्तिष्काघात के कारण गुरुवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया जहां आज तड़के चार बजकर 30 मिनट पर उनका निधन हो गया।
 
उन्हें रविवार दोपहर नमाज (जोहर) के बाद उनके पैतृक स्थान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनका जन्म 1928 में बलरामपुर में हुआ था।
 
बेकल उत्साही ने उर्दू तथा हिन्दी भाषा को पूरा सम्मान दिया। स्थानीय भाषा के मिश्रण से उन्होंने गज़ल एवं शेरो शायरी में कई प्रयोग किए जो श्रोताओं ने खूब पसंद किया। गंगा जमुनी संस्कृति के समर्थक को साहित्यिक सेवाओं में विशेष योगदान के लिए 1976 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
 
उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था। कांग्रेस ने बेकल उत्साही को 1986 में राज्यसभा का सांसद बनाया था। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने बिहार को दी 13500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

नीतीश कुमार ने पहलगाम हमले पर कहा, पूरा देश एकजुट है आतंकवाद के खिलाफ

Pahalgam Attack: गोली से घायल बेटी व्‍हीलचेयर पर पहुंचीं कब्रिस्तान, अंतिम विदाई में बदहवास हुईं पत्‍नी, बुजुर्ग पिता भी टूटे

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: राष्ट्रीय मूल्यांकन में गुजरात 346 पंचायतों के साथ देश में शीर्ष पर

अगला लेख