Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छीना झपटी के कई मामलों के आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Advertiesment
New Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छीना-झपटी के कई मामलों में आरोपी 2 लोगों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि संदिग्ध करण कपूर (29) को उसके बाएं पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथी आकाश कुमार (22) के दाहिने पैर में। पुलिस के मुताबिक दोनों को रात करीब 9.10 बजे पंसाली और रोहिणी के सेक्टर 32 के बीच सड़क पर देखा गया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने गोलियां चलाईं और भागने का प्रयास किया। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में भी कमलेश तिवारी की हत्या की हुई थी कोशिश,गाड़ी का पीछा करने का दावा