रेव पार्टी कर रहे 161 लड़के-31 लड़कियां गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 5 मई 2019 (19:59 IST)
नोएडा। नोएडा पुलिस ने यमुना नदी के किनारे स्थित एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी पर सोमवार तड़के छापे मारा और 161 युवकों व 31 युवतियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बीयर, मादक द्रव्य, हुक्का और आपत्तिजनक वस्तु बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुध नगर वैभव कृष्ण ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी कि सेक्टर 129 के पास यमुना किनारे स्थित एक फार्म हाउस में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां रेव पार्टी कर रहे हैं।
 
एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर एक विशेष टीम बनाकर वहां पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान फार्म हाउस में रेव पार्टी कर रहे 161 लड़के और 31 लड़कियां पकड़ी गई हैं।
 
उन्होंने बताया कि ये लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार युवक-युवतियों में कुछ कॉलेजों में पढ़ाई करते हैं, कुछ व्यापारी हैं, तथा कुछ अधिकारियों और नेताओं के बेटे हैं।
 
एसएसपी ने बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद यह बात जाहिर हो गई है कि यमुना किनारे बने फार्म कई हाउसों में अवैध रूप से रात को रेव पार्टियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब आगे से इन फार्म हाउसों में लगातार चेकिंग की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को 2 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर कटाक्ष, देश की आर्थिक प्रगति को बताया छलावा

कौन हैं भारतीय नौसेना की दो बहादुर महिला अधिकारी जिन्होंने 8 महीनों में तय किया 50,000 किलोमीटर का समुद्री सफ़र, प्रधानमंत्री ने की सराहना

केरल में भारी वर्षा से सड़कें जलमग्न, सैकड़ों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

भोपाल से पीएम मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी, गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा

अगला लेख