पुलिस अधिकारी ने कराई महिला होमगार्ड से 'मसाज'

Webdunia
मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (17:34 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल जिले में पुलिस की सशस्त्र रिजर्व शाखा के एक सहायक उपनिरीक्षक को मंगलवार को कथित खराब आचरण के लिए निलंबित कर दिया गया। उस पर यह कार्रवाई एक वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें उसे एक महिला होमगार्ड से 'मसाज'करवाते हुए देखा जा सकता है। 
 
हैरदाबाद रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक एम स्टीफन रवींद्र ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक हासन को उसके खराब आचरणके लिए निलंबित किया गया है। वीडियो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और टीवी पर भी प्रसारित किया गया। इस वीडियो में वर्दी पहने हुए एक महिला होमगार्ड को चारपाई पर पड़े एक व्यक्ति की कथित रूप से कमर दबाते हुए देखा जा सकता है।
 
पुलिस अधीक्षक एमएस विजय कुमार ने कल बताया था कि कथित घटना चार से पांच महीने पहले जिले के सशस्त्र रिजर्व मुख्यालय में घटी थी और कहा कि उन्होंने इस मामले में फौरन जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि निरीक्षक ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि वीडियो में दिखाया गया व्यक्ति कोई और है और वीडियो फर्जी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

Mohan Bhagwat : सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

LIVE: आपसी टकराव से दूर रहें.. CM फडणवीस ने किसे कहा ऐसा

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

अगला लेख