Dharma Sangrah

यूपी के बरेली में पुलिसकर्मी को ईंट और डंडों से बुरी तरह पीटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (15:50 IST)
Uttar Pradesh crime news: उत्तर प्रदेश में जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की तो बात ही छोड़ दीजिए। यूपी के बरेली (Police personnel attacked in Bareilly) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीट रहे हैं। वहीं, एक पुलिसकर्मी ने मंदिर में बंद कर खुद को बचाया। पिछले 24 घंटे में राज्य के 4 जिलों में पुलिस पर हमले की शिकायतें सामने आई हैं। 
 
यह वीडियो यूपी के बरेली का बताया जा रह है। करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग एक पुलिसकर्मी पर ईंट और डंडे से बुरी तरह प्रहार कर कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य पुलिसकर्मी ने मंदिर में छिपकर खुद को बचाया। जानकारी के मुताबिक बरेली में जुआ की सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस पहुंची तो कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। 
 
पुलिस ने आरोपियों को घर जाने के लिए कहा था : बताया जा रहा है कि पुलिस को बांके की छावनी में जुआं खेलने की सूचना मिली थी। इस पर दरोगा शुभम चौधरी, सिपाही मनीष और होमगार्ड दिनेशचंद्र मौके पर पहुंचे। होली चौक पर लोग झुंड बनाकर खड़े थे। इनमें से ज्यादातर लोग नशे में थे। इस पर पुलिस ने उनसे घर जाकर त्योहार मनाने को कहा तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। 
<

यूपी पुलिस की ईंट और डंडे से पिटाई हो रही है.

यूपी के बरेली का वीडियो है. बदमाश कितने बेखौफ़ हैं, अंदाजा लगाइए.

रायबरेली में भी यूपी पुलिस को पीटा गया था. pic.twitter.com/OdWxDMUiem

— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) November 1, 2024 >
9 आरोपी गिरफ्तार : बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की बाइक भी तोड़ दी। धीरज, वि‍जय, कपिल, विपिन, नन्हे, राजू, छोटेलाल, विनोद, कुणाल, आदेश, रमेश चंद्र, अर्जुन, राहुल, वरुण कुमार, अशोक और 20-25 अन्य अज्ञात लोगों पर पुलिस पर हमले का आरोप है। पुलिस को पिटता देख लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। इस बीच, पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

LIVE: मुंबई में 109 फ्लाइट रद्द, इंडिगो में अव्यवस्थाएं बरकरार

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व US अधिकारी की लताड़, कहा- भारत रूस को निकट लाने के लिए मिले नोबेल पुरस्कार

अगला लेख