Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 15 February 2025
webdunia

दरोगा ने तेज रफ्तार कार से लड़कियों को रौंदा, एक की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें दरोगा ने तेज रफ्तार कार से लड़कियों को रौंदा, एक की मौत
, सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (16:27 IST)
जालंधर। जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर धनोवाली के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ब्रिजा कार ने 2 युवतियों को कुचल डाला। हादसे में 1 युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान धन्नोवाली की रहने वाली नवजोत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवजोत कौर कॉस्मो हुंडई में काम करती थी। वह अपनी सहेली के साथ पैदल ही जा रही थी कि तेज रफ्तार कार ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई।
 
यह हादसा सुबह करीब 8.30 बजे हुआ जिसमें एक सब इंस्पेक्टर तेज रफ्तार कार चलाकर आ रहा था और धनोवाली फाटक के पास युवतियों को कुचल फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवतियां सड़क पार करने की कोशिश कर रही हैं। तेज रफ्तार कार को आता देख वे दोनों पीछे हट जाती हैं। फिर तेजी से ब्रिजा आकर दोनों को कुचलते हुए निकल जाती है। आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मुद्दे पर आज जालंधर फगवाड़ा हाइवे पर जमकर प्रदर्शन हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

त्योहारी सीजन में TATA ने लांच की SUV PUNCH, कीमत 5.49 लाख से शुरू