Publish Date: Mon, 18 Oct 2021 (15:10 IST)
Updated Date: Mon, 18 Oct 2021 (15:13 IST)
नई दिल्ली। कश्मीर में आतंकियों के साथ एनकाउंटर जारी है। इस बीच कश्मीर में एक और आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
अलर्ट में कहा गया है कि 'हरकत 313' नाम के एक आतंकी संगठन को घाटी में अशांति फैला सकता है।
खबरों के मुताबिक यह आतंकी संगठन उरी में विद्युत संयंत्रों को निशाना बना सकते हैं। खबरों के मुताबिक आतंकवादी अनंतनाग में इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप को निशाना बना सकते हैं।
इस बीच आम नागरिकों पर हो रहे हमलों को लेकर गृह मंत्री की सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक हो रही है। अब तक 11 गैरकश्मीरियों की हत्या कर दी गई है।