राजस्थान की सियासी उठापटक : CM अशोक गहलोत बोले- विधायकों को दिखाना होगी एकजुटता

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (09:03 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को विधायकों से ऐसी ही एकजुटता विधानसभा में भी दिखाने को कहा है, जैसी कि अब तक उन्होंने दिखाई है। जैसलमेर के रिसॉर्ट में कांग्रेस विधायक दल और समर्थक दलों की बैठक को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि हम सब लोकतंत्र के योद्धा हैं। यह लड़ाई हम जीतने जा रहे हैं और साढ़े 3 साल के बाद चुनाव में भी जीतेंगे।
ALSO READ: गहलोत की मोदी से अपील, राजस्थान में हो रहे तमाशे को वे बंद करवाएं
उन्होंने विधायकों से कहा कि जिस तरह की एकजुटता अब तक दिखाई है, उसी तरह की एकजुटता आपको सदन में भी दिखानी है। उन्होंने विधायकों से सदन में तैयारी के साथ जाने को कहा है और उसके बाद अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनकल्याण कार्यों की एक सूची पेश करने को कहा है ताकि सरकार उन पर काम कर सके। उन्होंने राजनीतिक उथल-पुथल और राज्य में कोरोनावायरस संकट के कारण पैदा हालात से बखूबी निपटने का विश्वास व्यक्त किया।
 
विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस का आजादी के पहले और बाद में संघर्ष का इतिहास रहा है। उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने के लिए अन्य पार्टियों के विधायकों को धन्यवाद दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी बैठक में मौजूद थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख