छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, थानेदार पर केस

Webdunia
शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (16:19 IST)
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक छात्रा को अश्लील संदेश भेजकर प्रताड़ित करने के आरोप में एक थानेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बिसौली के थानाध्यक्ष एसपी उपाध्याय के खिलाफ सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही एक छात्रा को फोन पर अश्लील संदेश भेजकर प्रताड़ित करने के आरोप में बरेली जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय प्रकाश के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि उपाध्याय को पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर कल ही लाइन हाजिर कर दिया गया था। आज पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी बदायूं आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
 
छात्रा का आरोप है कि उसने पुलिस निरीक्षक द्वारा अपने साथ हो रही छेड़छाड़ की सूचना जिलाधिकारी पवन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह यादव को दो दिन पहले फोन पर दी थी, मगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और मामले को टाल दिया। निराश होकर उसने पुलिस महानिरीक्षक का दरवाजा खटखटाया।
 
लड़की का कहना है कि करीब एक महीने पहले उसके पिता द्वारा लगवाए गए किसी कल्याणकारी योजना के शिविर में कुछ ग्रामीणों का झगड़ा हुआ था। पुलिस इस मामले में उसके पिता को थाने ले आई थी और जेल भेज दिया था। 
 
इसी सिलसिले में मदद के लिए उसने थानाध्यक्ष उपाध्याय को फोन किया था, जिससे उसे उसका नंबर मिल गया। शुरू में उपाध्याय सामान्य संदेश भेजता था, मगर बाद में उसने अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए। बहरहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

मई में बढ़ी भारत की बेरोजगारी दर, महिलाओं पर दिखा ज्यादा असर, जानिए क्या हैं आंकड़े

UP : अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 महिलाओं की मौत, 12 से ज्‍यादा घायल

PM मोदी ने चल रहे संघर्षों पर जताई चिंता, बोले- यह युद्ध का युग नहीं...

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, युद्ध हुआ भयानक

तमिलनाडु के ADGP गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख