प्रज्वल रेवन्ना का MLC भाई सूरज गिरफ्‍तार, JDS कार्यकर्ता ने लगाए थे दुराचार के आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 जून 2024 (10:29 IST)
Suraj Revanna arrested : जनता दल (सेक्युलर) के विधानपरिषद सदस्य सूरज रेवन्ना को पार्टी कार्यकर्ता से दुराचार करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सूरज, पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं जिन पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
 
सूरज रेवन्ना के खिलाफ पार्टी के एक कार्यकर्ता के साथ दुराचार करने के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से पहले सूरज से यहां सीईएन पुलिस थाने में रातभर पूछताछ की गई।
 
पुलिस में, 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने यह शिकायत दी थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून को घन्नीकाड़ा स्थित अपने फार्महाउस में उसके साथ दुराचार किया था।
 
इस शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जद (एस) नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (दुराचार), 342 (बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

Bhojshala Survey : ASI 15 जुलाई तक पेश करे सर्वे रिपोर्ट, मप्र हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

अगला लेख
More