Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही करवाएंगे जाति जनगणना, सुभासपा के राजभर ने कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (19:13 IST)
Suheldev Bharatiya Samaj Party: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता अरुण राजभर ने बृहस्पतिवार को बलिया में कहा कि उनकी पार्टी को विश्वास है कि देश में जाति जनगणना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही करवाएंगे। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की सरकार में सुभासपा एक सहयोगी दल है।
 
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सत्ता में रहते हुए जाति जनगणना के मुद्दे पर कुछ नहीं करते हैं।
 
सुभासपा को मोदी पर भरोसा : उत्तर प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण ने यहां जिला मुख्यालय पर कहा कि सुभासपा को पूरा भरोसा है कि अगर कोई जाति जनगणना कराएगा, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही करेंगे। कोई और ऐसा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सुभासपा अपने उदय के बाद से ही जाति जनगणना की बात करती रही है।
 
अखिलेश और राहुल पर निशाना : अरुण ने कहा कि चाहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी हों या समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, वे केवल सत्ता पाने के लिए जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। अगर वे वास्तव में यह जनगणना कराना चाहते थे, तो कांग्रेस ने 2011 की जाति जनगणना को कूड़ेदान में क्यों फेंक दिया?
 
उन्होंने पिछड़े वर्गों के आरक्षण और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम में वर्गीकरण के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेश को लेकर हाल ही में कुछ विपक्षी दलों द्वारा समर्थित भारत बंद की भी आलोचना की। अरुण ने आरोप लगाया कि भारत बंद का आयोजन पहले से ही मजबूत लोगों को आरक्षण दिलाने के लिए किया गया था। बंद का समर्थन करके कांग्रेस, बसपा और सपा ने साबित कर दिया है कि वे गरीबों के बजाय अमीरों के साथ खड़े हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

भगोड़े मेहुल चोकसी की होगी भारत वापसी, बेल्जियम की कोर्ट ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी

मुझे आप पर गर्व है, रवीन्द्र जडेजा ने मंत्री पत्नी रीवा को इस अंदाज में दी बधाई

Reliance Jio ने कमाया 7379 करोड़ का मुनाफा, दूसरी तिमाही में हुई 12.8 फीसदी की बढ़ोतरी

दीपोत्सव 2025 बनेगा प्रदूषणमुक्त महाआयोजन, सरयू के ऊपर खिलेगा हरित सूर्य

मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानिए किसको क्या मिला

अगला लेख