पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ीं, सपना गिल ने लगाया आपत्तिजनक तरीके से छूने का आरोप

Webdunia
बुधवार, 1 मार्च 2023 (07:37 IST)
मुंबई। सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ सपना गिल ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर उन्हें आपत्तिजनक तरीके से छूने और उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। सपना को पृथ्वी शॉ से मारपीट करने और मुंबई में उनकी कार पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिल ने हवाई अड्डा पुलिस थाने में पृथ्वी शॉ के खिलाफ 20 फरवरी को एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दिन गिल को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी। गिल को पुलिस की ओर से 24 फरवरी को जवाब मिला और उनका बयान अगले दिन दर्ज किया गया। अब तक कोई मामला नहीं दर्ज कराया गया है।
 
सपना के अधिवक्ता अली काशिफ खान ने बताया कि पुलिस को दी गई दो पृष्ठ की शिकायत में गिल ने आरोप लगाया है कि वह एक होटल में 15 फरवरी को जब पार्टी कर रही थीं, तभी क्रिकेटर और उनके दोस्तों के समूह ने उन्हें जोर से थप्पड़ मारा और उनके निजी अंगों को छुआ।
 
खान ने बताया कि गिल ने अपनी शिकायत में कहा है कि शॉ और उनके दोस्त उस समय शराब के नशे में थे। अब हवाई अड्डा पुलिस के अधिकारियों ने मेरे मुवक्किल का बयान दर्ज कर लिया है, लेकिन उन्होंने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
 
अधविक्ता ने कहा कि उन (गिल) पर कई माध्यम से दबाव डाला जा रहा है कि वह पृथ्वी के खिलाफ नहीं जाएं। यदि ऐसा ही रहा और प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई, तो हम पुलिस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 166ए (लोक सेवक द्वारा कानून के तहत निर्देश की अवहेलना) के तहत आगे बढ़ने के लिए विवश हो जाएंगे।
 
पुलिस के मुताबिक मुंबई के सांताक्रूज स्थित एक आलीशान होटल की यह घटना 15 फरवरी की है। पुलिस ने कहा था कि शॉ अपने एक दोस्त के साथ उस दिन होटल गये थे, जहां क्रिकेटर के सेल्फी देने से इनकार करने के बाद गिल और उनके दोस्त शोभित ठाकुर का उनसे झगड़ा हो गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख