Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अशोक चव्हाण का कांग्रेस छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय : पृथ्वीराज चव्हाण

हमें फॉलो करें अशोक चव्हाण का कांग्रेस छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय : पृथ्वीराज चव्हाण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , सोमवार, 12 फ़रवरी 2024 (20:25 IST)
Prithviraj Chavan's statement regarding Ashok Chavan's resignation : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को कहा कि उनके सहयोगी अशोक चव्हाण का पार्टी छोड़ने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। पृथ्वीराज चव्हाण ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि अशोक चव्हाण ने किस मजबूरी में कांग्रेस का साथ छोड़ा।
 
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। कभी नहीं सोचा था कि उनके जैसा व्यक्ति ऐसा कदम उठाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों को मतदाता सबक सिखाएंगे।
 
अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद कहा कि उनका यह निर्णय व्यक्तिगत है और वह इसकी कोई वजह नहीं बताना चाहते। अशोक चव्हाण ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का कोई फैसला नहीं किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi Chalo से पहले पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, मची भगदड़, सीमाएं सील, farmers protest से क्यों डरी सरकार