राजा सिंह की पैगंबर पर की टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन, हैदराबाद में अतिरिक्त बल तैनात

Webdunia
बुधवार, 24 अगस्त 2022 (12:24 IST)
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित विधायक राजा सिंह की पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ रातभर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था।
 
जारी वीडियो में सिंह कथित तौर पर धर्म के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उन्हें मामले में गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि बाद में एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।
 
सिंह की रिहाई से नाराज लोग मंगलवार देर रात सड़कों पर उतर आए जिसके बाद चारमीनार इलाके सहित शहर के कई हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (चारमीनार) जी. बिक्षम रेड्डी ने बुधवार को कहा कि जहां भी आवश्यकता थी वहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। रात को प्रदर्शन किया गया था। हालांकि स्थिति अब शांतिपूर्ण बनी हुई है।
 
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के विधायक पुराने शहर के कई हिस्सों में पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम युवकों ने काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी पर हंगामे के बाद भाजपा ने सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

Live: देशभर में धूमधाम से मना दशहरा, रावण दहन हुआ

कोलंबिया में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, चीन को लेकर क्या कहा?

क्यों टल गई दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ की योजना, क्या है ट्रंप का प्लान?

विजयदशमी पर गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

अगला लेख