पुणे में भारी बारिश, घरों में घुसा पानी, करंट से 3 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (11:46 IST)
Pune rain : महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कें तालाब बन गई और घरों में पानी घुस गया। लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से प्रशासन ने लोगों को घरों से नहीं निकलने की सलाह दी है। पर्यटन स्थलों पर 4 दिन के लिए रोक लगा दी गई है। ALSO READ: हिमाचल में बादल फटने से तबाही, पलचान में आई बाढ़
 
पुलिस ने बताया कि डेक्कन जिमखाना इलाके में भारी बारिश के कारण पानी में डूबे ठेले को बाहर निकालने की कोशिश करते समय करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों बाबा भिड़े पुल के पास सड़क किनारे ठेले पर अंडे से बने खाद्य पदार्थ बेचते थे।
 
भारी बारिश के कारण जब उनका ठेला पानी में डूब गया, तो वे मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश करने लगे, इस दौरान तीनों को करंट लग गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई के लिए येलो अलर्ट, ठाणे, पालघर और रायगड़ के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मुंबई में 3 झीलें ओवरफ्लो हो चुकी है। ईस्टर्न ऐक्सप्रेस हाइवे पर भी पानी भरा हुआ है। ALSO READ: Weather Updates: बारिश से कई राज्यों में हाहाकार, उफान पर नदियां, सड़कें बनीं तालाब
 
वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर गुरुवार को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पालघर जिले के वाडा और विक्रमगढ़ तालुका के लिए भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है। लोगों को घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख