शिवाजी पर कोश्यारी की टिप्पणी को लेकर पुणे मुकम्मल बंद रहा, दुकानें और औद्योगिक संस्थान नहीं खुले

Webdunia
मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (18:39 IST)
पुणे (महाराष्ट्र)। मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा आज यानी मंगलवार को आहूत बंद का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के पुणे शहर में अधिकतर दुकानें और औद्योगिक संस्थान बंद रहे।
 
महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंद का समर्थन नहीं किया है, लेकिन उसके राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोंसले प्रदर्शनकारियों द्वारा आयोजित एक मौन मार्च में शामिल हुए। भोंसले शिवाजी महाराज के वंशज हैं।
 
मार्च शहर में छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमा से शुरू हुआ, जो लाल महल तक गया। मार्च में शिवसेना की नेता सुषमा अंधारे भी शामिल हुईं। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे नीत), संभाजी ब्रिगेड और कुछ अन्य संगठन बंद का समर्थन कर रहे हैं।
 
राज्यपाल कोश्यारी ने औरंगाबाद में पिछले महीने एक कार्यक्रम में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श थे। इसके विरोध में ही बंद का आह्वान किया गया था। हालांकि महाराष्ट्र के मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रकांत पाटिल के पिछले सप्ताह दिए उस बयान के बाद राज्य में विवाद और बढ़ गया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि समाज सुधारकों बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले ने शिक्षण संस्थान चलाने के लिए सरकार से धन मांगने की बजाय लोगों से भीख मांगी।
 
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और राज्य के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों का भी राज्य में काफी विरोध किया गया था। पुणे में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) भी मंगलवार को बंद रही। स्थानीय व्यापारी संघ बंद का समर्थन करते हुए दोपहर 3 बजे तक दुकानें बंद रखेंगे। पुणे महानगर परिवहन महामंडल के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर बसें चल रही हैं। केवल 10 प्रतिशत बसों का संचालन रोका गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

डंपर के नीचे लेटकर युवक ने दी जान, CCTV में कैद हुई मौत

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पाकिस्तान के सीने पर करारा प्रहार

व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर कहीं ये गलती आपको जेल न पहुंचा दे!

प्रधानमंत्री मोदी में दम है तो बोल दें डोनाल्ड ट्रंप झूठा है, जानिए और क्या कहा राहुल गांधी ने

अगला लेख