Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देर रात भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित अजनाला पहुंचे पंजाब के डिप्टी सीएम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Punjab deputy CM
, शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (08:32 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमृतसर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देर रात पुलिस चेक पॉइंट का औचक निरीक्षण किया।
 
रंधावा ने शुक्रवार देर रात अमृतसर के अजनाला में जगदेव खुर्द पर पंजाब पुलिस के नाके का निरीक्षक किया। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने गागोमहल में भी नाकों का निरीक्षण किया। रंधावा ने नाके पर पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की।
 
उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'मैं अभी भारत अमृतसर सेक्टर में पाक सीमा पर हूं और हमारे बलों का मनोबल बढ़ाने आया हूं। पंजाब सरकार सुरक्षा बलों के साथ खड़ी है क्योंकि वे हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। सुरक्षा बलों के बलिदान से हम अपने प्यारे देश में चैन की नींद सो सकते हैं।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना की तालाबंदी से दुखी लड़की ने लिखी किताब