पंजाब सरकार ने पेश किया 2021-22 के लिए 1,68,015 करोड़ रुपए का बजट

Webdunia
सोमवार, 8 मार्च 2021 (14:01 IST)
चंडीगढ़। पंजाब राज्य विधानसभा में सोमवार को वर्ष 2021-22 के लिए 1,68,015 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया जिसमें फसल ॠण माफी योजना के तहत 1.13 लाख किसानों के 1,188 करोड़ रुपए के फसली ॠण माफ करने का प्रस्ताव किया गया है।

पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिहं बादल ने राज्य विधानसभा में 2021-22 का बजट पेश करते हुए राज्य में बुजुर्गों की पेंशन 750 रुपए से बढ़ाकर 1,500 रुपए महीना करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने शगुन योजना के तहत दी जाने वाली राशि को भी 21 हजार रुपए से बढ़ाकर 51,000 रुपए करने का प्रस्ताव किया।

बादल ने कहा कि फसल ॠण माफी योजना के अगले चरण में राज्य सरकार 1.13 लाख किसानों का 1,186 करोड़ रुपए और भूमिहीन किसानों का 526 करोड़ रुपए का फसल कर्ज माफ करेगी।

राज्य की अमरिंदर सिंह सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। राज्य में अगले साल के शुरुआती महीनों में चुनाव होने हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख