Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5 फरवरी आएगी, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी : पुष्कर धामी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi Assembly Elections 2025

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (17:52 IST)
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami: दिल्ली में विधानसभा क्षेत्र मोतीनगर से भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता से मिले असीम प्रेम, स्नेह व अभूतपूर्व जनसमर्थन से अभिभूत हूं। उन्होंने मतदाताओं से खुराना को जिताने की अपील करते हुए कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली से आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी। 
 
दिल्ली में डबल इंजन सरकार : सीएम धामी ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के समक्ष जो वादे करती है उन्हें पूरा भी करती है। हाल ही में उत्तराखंड में लागू हुई 'समान नागरिक संहिता' इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचारी इतिहास, झूठ की राजनीति और खोखले वादों से भी जनता भली भांति परिचित है। मुझे विश्वास है कि जनता-जनार्दन इस बार दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिल रहा अपार स्नेह, प्रेम व समर्थन आदरणीय प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व पर दिल्ली की जनता के अटूट विश्वास को परिलक्षित करता है।
 
सोनिया गांधी पर निशाना : धामी ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए सोनिया गांधी द्वारा प्रयोग किए गए शब्द अत्यंत निंदनीय हैं। देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित कर रहीं राष्ट्रपति के लिए उनके द्वारा बोली गई इस प्रकार की भाषा 'जनजातीय गौरव' पर आघात है। एक बार फिर कांग्रेस ने आदिवासी, दलित और गरीब विरोधी सोच को दिखा कर अपनी विभाजनकारी मानसिकता का परिचय दिया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा ने 2024 के लोस चुनाव में खर्च किए 1737.68 करोड़ रुपए