Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM धामी बोले- रिटायर्ड वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर, रक्षा और कल्याण के लिए उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pushkar Singh Dhami

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

देहरादून , रविवार, 4 जनवरी 2026 (11:25 IST)
देहरादून में सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्मयंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने राज्य के पेंशनरों की विभिन्न मांगों के समाधान का अनुरोध किया। CM ने सभी मांगों पर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही रिटायर्ड वरिष्ठ नागरिकों को राज्य की धरोहर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सेवानिवृत्त कार्मिकों के हितों की रक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 
 
उन्होंने 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त कार्मिकों को नोशनल वेतनवृद्धि दिए जाने से संबंधित समिति की मांग पर शीघ्र उचित निर्णय लेने का आश्वासन देते हुए कार्मिक सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 30 जून और 31 दिसम्बर  को सेवानिवृत्त कार्मिकों को नोशनल वेतन वृद्धि दिए जाने से संबंधित समिति की मांग पर शीघ्र उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने समिति की मांगों पर कार्मिक सचिव को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 
सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के मुख्य संयोजक श्री सुमन सिंह वाल्दिया के नेतृत्व में मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने सेवानिवृत्त कार्मिकों को जनवरी 2006 से नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने के साथ ही राशिकरण की कटौती, हिमाचल की तर्ज पर पेंशन  बढ़ोत्तरी तथा गोल्डन कार्ड से संबंधित मांग प्रस्तुत की। प्रतिनिधिमंडल में समिति के संयोजक सचिव श्री नवीन नैथानी, श्री हरीश चन्द्र नौटियाल, श्री आर.पी.पन्त आदि भी सम्मिलित थे। 
 
समिति के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कार्मिकों की मांगों पर मुख्यमंत्री द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के स्तर से हुई संवाद की पहल सराहनीय है। राज्य के समूचे बुजुर्ग पेंशनर्स के बीच एक उत्साहजनक संदेश गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखनऊ में एआई सिटी उत्तर प्रदेश को बनाएगी वैश्विक टेक हब