भारत में बन रहा कतर का 'अल राही'

Webdunia
बुधवार, 17 जनवरी 2018 (18:39 IST)
कोझीकोड, केरल। राज्य के इस जिले का बेपोर गांव चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां कतर के लिए दस करोड़ की लागत से जहाज बनाया जा रहा है। करीब 300 टन का जहाज बेपोर के बिनाफा इंटरप्राइेज द्वारा बनाया जाएगा।
 
इसे कतर भेजने में ही 25 लाख लगेंगे। 148 फीट लम्बे 'अल-राही' नाम के इस जहाज को आने-जाने वाला हर व्यक्ति एक बार रुककर जरूर देखता है। इसी कंपनी ने पिछले वर्ष 200 फीट लम्बा लकड़ी का जहाज बनाने का रिकार्ड बनाया था।
 
अल-राही को बनाने में 30 से ज्यादा कारीगर लगे हुए हैं और जल्द ही इसे कतर भेज दिया जाएगा। जहाज की कतर यात्रा में 25 लाख का खर्च और कई सप्ताह का समय लगेगा। लकड़ी के इस विशालकाय जहाज को बनाने का ऑर्डर साल 2015 में कतर के एक बिजनेसमैन ने दिया था, इसकी लागत 10 करोड़ बताई जा रही है।
 
जहाज में 850 बीएचपी के दो जापानी इंजन लगे हुए हैं। बिनाफा इंटरप्राइज के मैनेजिंग डायरेक्टर अब्दुल गफूर बताते हैं कि अरब के धनी लोग आज भी शान और शौकत के लिए ऐसे जहाज रखते हैं, लेकिन उन्होंने इस बिजनेसमैन के बारे में और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी

अगला लेख