राघव चड्ढा बोले, AAP विधायकों को धमकाकर सरकार गिराना चाहती है भाजपा

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2023 (15:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा अविश्‍वास प्रस्‍ताव की आड़ में विधायकों को धमकियां देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। दिल्ली विधानसभा में भाजपा के 8 विधायक हैं।
 
‘आप’ के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी के विधायकों को 2 विकल्प दे रही है-या तो उन्हें भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए या सीबीआई-ईडी उन्हें जेल में डाल देगी। भाजपा दिल्ली विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान केजरीवाल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रही है।
 
चड्ढा ने कहा कि विधानसभा में ‘आप’ के पास 62 विधायकों के साथ प्रचंड बहुमत है। भाजपा के पास आठ विधायक हैं, लेकिन पार्टी अविश्वास प्रस्ताव की आड़ में विधायकों को खरीदकर सरकार को गिराना चाहती है, ठीक वैसे ही जैसे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सरकारें गिरीं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हमारे विधायकों को दो विकल्प दे रही है कि या तो भाजपा में शामिल हों या फिर सीबीआई या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें जेल में डाल देगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कहां है शेख हसीना, भारत में या चलीं गईं, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

दो सैन्य अधिकारियों की प्रेम कहानी का दुखद अंत, पूरी नहीं हो पाई कैप्टन पत्नी की अंतिम इच्छा

लॉरेंस भाई नमस्‍ते, मैं आपसे बात करना चाहती हूं, सलमान खान की एक्‍स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लिखी चिट्ठी

EPFO से खुशखबरी! 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को होगा फायदा

भारत ने बताया, क्यों बढ़ा भारत और कनाडा के बीच तनाव?

सभी देखें

नवीनतम

भारत के साथ दोस्ती चाहते हैं नवाज शरीफ, कहा- हम पड़ोसी नहीं बदल सकते

Haryana : कैप्टन अजय यादव ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी पर लगाया यह आरोप...

फर्जी बम धमकियों पर केंद्र सरकार सख्त, दोषियों के लिए बना रही यह प्‍लान

हमास मुखिया याह्या सिनवार इजराइली हमले में ढेर, बाइडन ने कहा- दुनिया के लिए शुभ दिन

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, इंफाल में 2 समूहों के बीच हुई गोलीबारी

अगला लेख