Hanuman Chalisa

बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद, 4 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (11:12 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार रात से हो रही बारिश और ओले गिरने संबंधी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं जनपद में गेहूं की फसल को काफी  नुकसान पहुंचा है।
 
प्रशासन के अनुसार, फरह ब्लाक के एक गांव में मकान की छत गिर जाने से परिवार के 3 बच्चों करण (3), विशाखा (3) और बिट्टू (4) की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि गांव  के ही अंतर सिंह के मकान से पानी की टंकी आंगन में गिरने के कारण उनकी पत्नी रेशम (70) की मौत हो गई। बारिश और ओले पड़ने से जनपद के गांवों में गेहूं सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
 
दिल्ली-आगरा रेलमार्ग पर ओवरहेड इलेक्ट्रिसिटी लाइन टूटने से अप और डॉ.उन रेलमार्ग बाधित हो गया। करीब 2 दर्जन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। ओले पड़ने से मोरों  सहित बड़ी संख्या में पक्षियों के हताहत होने की सूचना है। जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को फसल के नुकसान का सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
 
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए जान-माल के नुकसान के संबंध में राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट मिलने के बाद  नियमानुसार मुआवजा तय किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

अगला लेख