राज बब्बर ने कहा- जनता भाजपा को सबक सिखा देगी

Webdunia
सोमवार, 26 दिसंबर 2016 (13:39 IST)
उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला 'अपने कुछ दोस्तों को फायदा पहुंचाने' के लिए लिया। उन्होंने कहा कि इसके कारण परेशानियों का सामना कर रही जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखा देगी।
जिले के पुरकाजी में कल शाम एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पूरा देश परेशान हैं और समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है।
 
बब्बर ने कहा, 'प्रधानमंत्री नोटबंदी के नियम भी कपड़ों की तरह बदल रहे हैं। 10 लाख रुपये का सूट पहनने वाला व्यक्ति खुद को फकीर नहीं कह सकता।'
 
रैली में राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने भी मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे जिससे नोटबंदी के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।' (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख